जेजेपी के पांचों हलकाध्यक्ष पहुंचे चौटाला हाउस
जेजेपी के पांचों हलकाध्यक्ष पहुंचे चौटाला हाउस

जेजेपी के पांचों हलकाध्यक्ष पहुंचे चौटाला हाउस

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी के तहत पांचों विधानसभा हलकों के प्रधानों की घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की प्रस्तावना पर शीर्ष नेतृत्व ने ऐलनाबाद का पदभार अनिल कासनिया, सिरसा का सुधीर कूकणा, रानियां का कुलदीप सिंह करीवाला, कालांवाली का प्रगट सिंह भीमा व नरेंद्र बराड़ को डबवाली का हलकाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।

अपनी नियुक्ति पर उपरोक्त पांचों हलकाध्यक्षों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला व पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उन्हें पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे।

बाद में सभी हलकाध्यक्षों ने चौटाला हाउस पहुंचकर अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी हलकाध्यक्षों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को पहले से भी अधिक सशक्त बनाने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सर्वजीत मसीतां, जेजेपी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र बेनीवाल, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मट्टदादू, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्यानी, युवा जेजेपी के प्रदेश संगठन सचिव अजब ओला, जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुखमंदर सिंह सिहाग, वरिष्ठ नेता राजेंद्र कसवां एडवोकेट, भीम सहारण, युवा जेजेपी के प्रेस प्रवक्ता नितिन टांडी, कुलदीप जांगू, हमीर सिंह करीवाला, नछत्र सिंह बंदेशाह, संदीप भाटी, सोहन सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Breaking News
राजस्थान व पंजाब पुलिस के साथ सिरसा पुलिस के अधिकारियों ने चुनाव को लेकर किया मंथन