
वैभव सूर्यवंशी
इस बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है, जो 15 जनवरी से शुरू होगा। बीसीसीआई ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें आयुष म्हात्रे को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इसके अलावा विहान मल्होत्रा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 15 जनवरी को यूएसए टीम के खिलाफ खेलना है।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद आनन, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन।
समाचार अपडेट जारी है…
