कभी नहीं कहा कि भाजपा छोडूंगा : रणजीत सिंह
कभी नहीं कहा कि भाजपा छोडूंगा : रणजीत सिंह

कभी नहीं कहा कि भाजपा छोडूंगा : रणजीत सिंह

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा, 22 अगस्त (हप्र)। बिजलीमंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोड़ रहा हूं। सब बेकार की बातें हैं, कौन कर ले, कौन कह दे इसका कोई भाव नहीं होता।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पूरा मान सम्मान व इज्जत दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन पर विश्वास जताया।

विधायक पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद भी दूसरी बार सरकार गठन में उन्हें केबिनेट मंत्रालय दिया गया। बिजली और जेल मंत्री के रूप में भी उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वे दस दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद वे मोदी से चार बार मिल चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उनके आवास पर आकर व जलपान कर उन्हें मान सम्मान दिया है।

रणजीत सिंह ने कहा कि वे सिरसा जिले की पांचों सीटों व हिसार क्षेत्र का भी दौरा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी जहां भी उनकी डयूटी लगाएगी, वे चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

रणजीत सिंह ने कहा कि रानियां उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोगों ने उन पर विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि रानियां के विकास के लिए अब तक करीब 700 करोड़ से अधिक रुपये पिछले पांच सालों में खर्च हो चुके हैं।  

Breaking News
बल्लभगढ़ में मनीष सिसोदिया का मेगा रोड शो, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत