विधायक गोपाल कांडा का तूफानी दौरा
विधायक गोपाल कांडा का तूफानी दौरा

विधायक गोपाल कांडा का तूफानी दौरा

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक सिरसा गोपाल कांडा ने आज सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। अपनों से मुलाकात कार्यक्रम के तहत गोपाल कांडा ने जोधकां गांव से आज के ग्रामीण दौरे की शुरुआत की।

गांव जोधकां , कुसुंभी, कंवरपुरा, ताजियाखेड़ा, साहुवाला –  II  , चाड़ीवाल, नेजियाखेड़ा व केशवपुरम अली मोहम्मद में उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही कई प्रमुख लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आवास पर चाय पीने पहुंचे। ग्रामीण दौरे के दौरान विधायक गोपाल कांडा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। विभिन्न गांवों में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ विधायक गोपाल कांडा को जनसभा स्थल तक लाया गया।

अपने संबोधन में विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में विकास परियोजनाओं पर खर्च हुई राशि दूसरे क्षेत्रों से कम नहीं है। कई सालों से लंबित परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

उन्होंने कहा कि वे सेवा और विकास कार्यों को समर्पित है।  कांडा परिवार आपका सेवादार है। मेरी समाज सेवा की सोच का आपने सदैव समर्थन किया है, उसपर विश्वास रखा है। उसके लिए हमेशा मैं आपका आभारी रहूंगा।विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सेवा और विकास की नीति ही गोपाल की नीति है। मैं, ना किसी से डरता हूं और ना किसी को डराता हूं। मुख्यमंत्री कोई भी रहा केवल सिरसा के विकास के लिए काम करवाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ में बैठकर सिरसा के हितों की पैरवी की।

उसी का सुपरिणाम है कि सिरसा विधानसभा के लिए कई बडी योजनाएं सरकार से मिलीं। विधायक गोपाल कांडा ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के दौरान विकास कार्यो की गति मंद हुई । कोरोना महामारी ने विपरीत प्रभाव डाला। लेकिन पिछले ढाई साल के दौरान सिरसा के ग्रामीण इलाकों में विकास की कई सौगातें हरियाणा सरकार से लेकर आए।

Breaking News
RBSE 12th Arts Result 2024 Date Confirmed: Rajasthan Board 12th Arts Result Today 12 Noon, Result Available Here

करोड़ों रूपयों की राशि गांवों के विकास के कामों पर खर्च हुई है। गांव के खालों, सड़कों, फिरनियों के लिए करोड़ों रूपये की राशि मंजूर करवाई। अपने सम्बोधन के दौरान विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बाबा सरसाई नाथ के नाम पर मैडिकल कॉलेज स्थापित होगा।  

इस मैडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। विधायक गोपाल कांडा ने सिरसा विधान सभा क्षेत्र के सभी गांवो में करवाए गए विकास कार्यो का ब्यौरा जनता के बीच प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पहले जो विधायक मंत्री तक रहे लेकिन गांवो मे विकास के कार्य नही हुए। गांव अली मोहम्मद में उन्होंने कहा कि वे अली मोहम्मद गांव के जन जन के विशेष रूप से आभारी हैं। सबसे पहले 2009 में गांव की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला था।

आज भी भरपूर स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद अली मोहम्मद के सभी लोगों ने दिया है।इस  अवसर पर जयसिंह कुसुम्भी चेयरमेन जिला अध्यक्ष  हरियाणा लोकहित  पार्टी , तेज प्रकाश बांसल, राजीव कुमार, वेदप्रकाश सरपंच, लाधू राम जांगड़ा पूर्व सरपंच, रामेश्वर खिलैरी, सुभाष खिलैरी, हनुमान गोदारा पूर्व सरंपच, भगत कटारिया, महेन्द्र कुलड़िया, सतपाल पलथानियां, रमेश परगड़, हनुमान कटारिया, चन्दू राम खिलैरी, महेन्द्र पलथानियां, रोहताश परगड़, विनोद परगड़, गुरबचन सिंह, रविन्द्र कम्बोज प्रधान, डॉ0 राजेन्द्र कम्बोज प्रधान, हरिचन्द्र कम्बोज, समीर कम्बोज, बक्शीश कम्बोज, दौलत राम कम्बोज, संदीप कम्बोज, भाल सिंह पुनिया, रमेश गिरी, रवि गोदारा पूर्व सरपंच, राजेश गिरी, देशराज कम्बोज, पवन गिरी, शिव कुमार, वेदप्रकाश शर्मा सरपंच, देवी लाल, बलवीर बैनीवाल, राजवीर बैनीवाल, विकास शर्मा, राजेश बैनीवाल, कैप्टन सत्यनारायण बैनीवाल, रामेश्वर बैनीवाल, राजपाल भट्टू, शीशपाल भट्टू, पृथ्वी सहारण, हरदेव बैनीवाल, जयवीर सिंह, राजेन्द्र बैनीवाल, गंगा राम गोदारा, मुख्तयार सहारण, कपिल बैनीवाल, रामजी लाल, इन्द्र सिंह सुथार, भागीरथ सुथार, राजाराम बैनीवाल, इन्द्र बैनीवाल, सुरजीत कालेरा सरपंच, रामकुमार बुडानियां, हेतराम बुडानियां, प्रभु राम बुडानियां, जयसिंह बुडानियां, राजेन्द्र कालवा, राकेश बुडानियां, संजय बांसल, ईश्वरदत्त बुडानियां, धोलू राम कालेरा, सेवा राम, कृष्ण कालेरा, जैनप्रकाश डिढारिया, धर्मपाल, रामकुमार कालेरा, हनुमान कालेरा, पवन कडवासरा, सुनील राजपूत, बिहारी लाल जांघू, शेरसिंह जांघू, कुलदीप गिरी, दलीप पुनिया, राजेन्द्र पिलानिया, शिव कुमार, कश्मीर संधू, चरण सिंह कैरांवाली, रायसिंह जाखड़, रवि गोदारा पूर्व सरपंच, भाल सिंह पुनिया, रमेश गिरी, राजेश गिरी, पवन गिरी, धनराज गिरी गऊशाला प्रधान, शशि कपूर, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र जांघू, हाकमचन्द, कृपाल सिंह, हरमेन्दर राजपूत, सीता राम धानक, भीम गिरी, बक्शीश गिरी, सुनील ठाकुर, देसराज नढा, दलबीर मैम्बर, जयभगवान गोदारा, हरिचन्द्र कम्बोज, लाधू राम जांगड़ा पूर्व सरपंच, हनुमान गोदार पूर्व सरपंच, रामेश्वर खिलैरी, सुभाष खिलैरी, हनुमान कटारिया, भगत कटारिया, विनोद परगड़, रमेश परगड़, महेन्द्र कुलडिया, हनुमान मित्तल, सतपाल पिलथानियां, चन्द्र खिलैरी, रोहताश परगड़, रचना देवी सरपंच, राय सिंह राव, स्वः सतपाल राव, भूपेन्द्र राव, राहुल राव, विजय राव, राजेन्द्र, डॉ0 ओमप्रकाश, महेन्दर मंडा, शेरा मंडा, बंटी ढेलू, संदीप ढील, भगवान दास, राजेंदर कालवा,महेन्दर सिंह मेंबर, बख्शीश मेंबर, विनोद शर्मा, लीलू राम, भागीराम, मांगे राम, कुलदीप सिंह, महावीर, कृष्ण राव, उदयपाल, रविन्द्र राव, सरंपच राजरूप भोभिया, श्रीराम बाना, राकेश कूकणा, महेन्द्र, प्यारे लाल भोभिया, शीशपाल भोभिया, रामस्वरूप कडवासरा, महावीर कूकणा,, महेन्द्र सहारण, माकड़ बाना, ओमप्रकाश छिम्पा,  तरसेम पाल, सतवीर भोभिया, जगतपाल नाई, राजा भोभिया, सुभाष डेलू, संदीप, विक्की पलथानिया, दीपक लाखलान, भगवान दास, प्रदीप भोभिया, भूप सिंह कूकणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Breaking News
Mercedes buses will become the pride of Haryana Roadways, government will buy 1168 buses