भाजपा महिला मोर्चा ने लिया संकल्प, पांचों विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल
भाजपा महिला मोर्चा ने लिया संकल्प, पांचों विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल

भाजपा महिला मोर्चा ने लिया संकल्प, पांचों विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा के नेतृत्व में एफ ब्लॉक स्थित बीजेपी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया की प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएंगे। जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि पांचों विधानसभा में कमल का फूल खिलाएंगे और नायाब सरकार हरियाणा में लाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरियााणा का यह विधानसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा में आने वाली खुशहाली की कहानी को लिखने वाला चुनाव है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह के दो महीनों के कार्यकाल का लेखा जेखा बताते हुए कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव किए हरियाणा का विकास किया, जो विपक्षी दलों के नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। सीएम ने हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा में समान रूप से विकास कराया है।

भाजपा हर वर्ग की खुशहाली और तरक्की के लिए काम करने वाली पार्टी है। हरियाणा की जनता जागरूक है और इस विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा ही साफ  कर देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर पांचों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया।

उन्होंने आम जन से आग्रह करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को कमल के फूल के निशान पर वोट देकर प्रदेश की खुशहाली के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं। इस असवर पर प्रतिभा सिंह, डा. मंजू, पूनम मिश्रा, चित्रा शर्मा, सुमन सैनी, सुनीता स्वामी, सीमा सोनी, कुसुम लता, रेखा सोनी, पूनम मल्होत्रा, सरोज सोनी, स्नेहा शर्मा, सुनीता शेट्टी, स्मृति, सुमन सिहाग, माया देवी, संतोष स्वामी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Breaking News
Pune Girl Selfie Video: In Pune, a girl fell into a ditch while taking a selfie, after watching the video of the rescue, people said - we all should learn a lesson!