हुड्डा के झूठ की हांडी इस बार भी नहीं चढ़ेगी, तंग जनता ने कांग्रेस को सत्ता से कर रखा बेदखल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हुड्डा के झूठ की हांडी इस बार भी नहीं चढ़ेगी, तंग जनता ने कांग्रेस को सत्ता से कर रखा बेदखल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हुड्डा के झूठ की हांडी इस बार भी नहीं चढ़ेगी, तंग जनता ने कांग्रेस को सत्ता से कर रखा बेदखल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़/  बादली 11 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बादली से प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नामांकन रैली को संबोधित किया। रैली में नायब सैनी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा की कांग्रेस झूठ बोलती है, धोखा देती है। अपने कार्यकाल के बारे में तो हुड्डा कुछ बता नहीं रहे और हमारा हिसाब मांग रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने झूठ की दुकान खोल रखी है, पर उन्हें ये पता होना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। इसी तरह हुड्डा के झूठ की हांडी इस बार भी नहीं चढ़ेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के अत्याचारों से तंग आकर ही हरियाणा की जनता ने हुड्डा और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया था। अब ये लोग फिर झूठ बोलकर हरियाणा की सत्ता हथियाना चाहते हैं।

सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार करना और गरीब लोगों पर अत्याचार करना इनकी फितरत में शामिल है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की सरकार के झूठे वादों का हवाला देते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस जनता को मात्र झूठे सपने दिखाती है, जबकि भाजपा जो घोषणाएं करती है उन्हें पूरा भी करती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बादली में उमड़े भारी जन  समूह को देखकर कहा कि मुझे विश्वास हो गया है की बादली से कमल खिलकर चंडीगढ़ पहुंच रहा है। मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सैनी ने कहा कि मैं आपसे अपील करना चाहता हूं की एक-एक घर में जाकर कमल का फूल खिलाने का काम करें। इस अवसर पर दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज स्वराज, सांसद रामबीर सिंह बिदुड़ी, सांसद योगेंद्र चांदोलिया, मंत्री बिश्बर बाल्मिकी, बेरी से पार्टी प्रत्याशी संजय कबलाना दिल्ली से पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, जयबीर राणा सहित क्षेत्र की सरदारी मौजूद रही।

Breaking News
Google Doodle's 'Accordion' is a German musical instrument and the folk musician's 'Main Squeeze' is made of bananas.

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के बारे में सबको पता है। सब जानते हैं कि कांग्रेस में किस तरह गरीबों का शोषण होता था, गरीब परिवार के युवाओं को नौकरी से महरूम रखा जाता था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कार्यकाल के बारे में कुछ तो बताएं। अब बेरोजगारी की बात करने वाले हुड्डा बताएं कि अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने कितने युवाओं को नौकरी दी और किस आधार पर दी।

नौकरी के बदले युवाओं से कितने कितने रुपए लिए गए। हुड्डा बताएं कि उनके 10 साल के कार्यकाल में किसानों की कितनी फसल एसपी पर खरीदी। हुड्डा यह भी बताएं कि उनके कार्यकाल में दलितों पर कितना अत्याचार किया गया। दलितों के घर जलाए गए उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया कर दिया गया। इन सभी बातों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे

*कांग्रेस के भीतर नहीं बची हुड्डा की कोई साख*
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर हुड्डा की कोई साख नहीं बची, उनकी हालत शादियों में नाराज फूफा जैसी हो गई है। शायराना अंदाज में हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं’।

मुख्यमंत्री सैनी के कहा कि भाजपा तो हर साल जनता के बीच जाकर अपना हिसाब देती है, पर कांग्रेस और भूपेन्द्र हुड्डा को भी अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर याद दिलाया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से उन्होंने जो सवाल किए थे, उनके जवाब उन्हें आज तक नहीं मिल सके।

Breaking News
Rajasthan PTET Result 2024: PTET Exam Result 2024 Declared, Download Here

*कांग्रेस करती है कमीशन मोड पर काम*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार हमेशा मिशन मोड पर काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा कमीशन मोड पर ही काम किया है। मुख्यमंत्री ने जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विश्वास जताया कि जनता उन्हें और भारतीय जनता पार्टी को आम जन का भारी समर्थन प्राप्त होगा। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वे चंडीगढ़ में फिर जनता के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे।

*कांग्रेस ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट को डस्टबिन में डाला*
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों पर कितने अत्याचार हुए यह सभी को पता है। किसानों को बताएं की स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की गई। केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा उस रिपोर्ट के चेयरमैन थे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट फिर भी लागू नहीं किया। कांग्रेस ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को डस्टबिन में फेंक दिया, जबकि भाजपा ने सत्ता में आते ही किसानों के हित में ढेरों निर्णय लिए।

*सैनी ने सबके लिए खोले मुख्यमंत्री आवास के द्वार : ओमप्रकाश धनखड़*
इस मौके पर बादली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे हर समय पर सभी के लिए खोल दिए हैं, जो कांग्रेस के शासन के समय गरीबों के लिए बंद रहते थे। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भूपेंद्र हुड्डा अपने प्रत्याशी का पर्चा भरवाने के लिए झज्जर जाया करते थे, पर इस बार अपने प्रत्याशी का पर्चा भरवाने बादली तक आए, यह अपने आप में बादली के विकास का ही उदाहरण है, फिर भी वह यहां आकर झूठ फैला रहे थे कि बदली का विकास नहीं हुआ।

Breaking News
भाई विधायक गोपाल कांडा को एक बार फिर से आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाने की अपील

*धनखड़ की रगों में दौड़ते हैं सेवा के संस्कारः बांसुरी स्वराज*
इस मौके पर भाजपा नेत्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि बादली से उनका विशेष रिश्ता है, और वे अपने नाना के घर अपने मामा के लिए वोट मांगने आई  हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ की रगों में सेवा के संस्कार दौड़ते हैं। उन्होंने कहा धनखड़ ने किसान और शिक्षकों के भी आवाज उठाई और  हरियाणा की जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार लानी है।