हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सिरसा में मुकाबला तगड़ा, पर भारी पड़ने लगे हैं गोपाल कांडा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सिरसा में मुकाबला तगड़ा, पर भारी पड़ने लगे हैं गोपाल कांडा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सिरसा में मुकाबला तगड़ा, पर भारी पड़ने लगे हैं गोपाल कांडा

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सिरसा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है। बात अगर सिरसा विधानसभा सीट की करें तो यहां बहुत कुछ खास है। हरियाणा की 90 सीटों में से मात्र सिरसा सीट ही ऐसी है जहां BJP ने अपने प्रत्याशी का नामांकन वापस लिया है। वे यहां से HLP Supremo गोपाल कांडा को समर्थन दे रहे हैं हालांकि गोपाल कांडा इनेलो और बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में खुलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सिरसा सीट से युवा गोकुल सेतिया को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में गोकुल सेतिया महज 602 वोटों से चुनाव हार गए थे। उस चुनाव में गोकुल सेतिया आजाद उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे और उन्हें इनेलो का समर्थन हासिल था। इस बार इनेलो गोपाल कांडा के साथ है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: चुनाव की शुरूआत में सट्‌टा बाजार गोकुल सेतिया को आगे दिखा रहा था। प्रदेश में कांग्रेस लहर होने का दावा कर गोकुल का पलड़ा भारी दिखाया जा रहा था परंतु अब धीरे धीरे तस्वीर बदल रही है। सट्‌टा बाजार भी गोपाल और गोकुल के बीच हो रहे चुनावी मुकाबले को रोचक मान रहा है। इनेलो के समर्थन में आ जाने के बाद गोपाल कांडा की ताकत बढ़ी है। इनेलो और बसपा के कैडर वोटों का गोपाल कांडा को निश्चित लाभ मिलेगा। अभय चौटाला के साथ साथ इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला का भी गोपाल कांडा को लाभ मिलना तय है। चौ. ओम प्रकाश चौटाला विशेष बस में बैठकर गांवों में पहुंच रहे हैं। लोगों से भावुक अपील कर रहे हैं, जो समर्थक गोपाल को समर्थन दिए जाने से नाराज होकर गोकुल के साथ खड़े हुए थे वे भी धीरे धीरे वापस लौट रहे हैं। राजनैतिक विशलेषक मान रहे हैं कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तस्वीर और बदलेगी।

Breaking News
IOCL Recruitment: Recruitment in Indian Oil Corporation Limited, apply from here

अभय बोले राज म्हे रहवै है कांडो
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बुधवार को अभय चौटाला व गोपाल कांडा ने सिरसा के 15 से अधिक गांवों का दौरा किया। अभय चौटाला ग्रामीणों से ठेठ व सपाट भाषा में गोपाल को समर्थन करने की बात कह रहे हैं। वे कहते हैं कि इस बार इनेलो, बसपा और हलोपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। सरकार के गठन में उनका गठबंधन अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय ने कहा कि गोपाल कांडा नै राज गी खुश्बू आ जावै। 2014 में जब गोपाल कांडा जीते तो भूपेंद्र हुड्‌डा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई उसके बाद 2019 में गोपाल कांडा ने भाजपा की सरकार बनाने में भी मुख्य किरदार निभाया। इस बार 2024 में गोपाल कांडा इनेलो के साथ आएं हैं। हमारी सरकार बननी तय है।