महिंद्रा ने पेश की XUV 3XO की पहली झलक, जानिए नई SUV में क्या होंगे फीचर्स

Haryana News
2 Min Read
महिंद्रा ने पेश की XUV 3XO की पहली झलक, जानिए नई SUV में क्या होंगे फीचर्स
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dainik Haryana, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक दिखाई गई है। नई एसयूवी में कंपनी किस तरह के फीचर्स दे सकती है? हम आपको इस खबर में यही जानकारी दे रहे हैं।

महिंद्रा XUV 3XO की पहली झलक

महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई गाड़ी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने नई एसयूवी की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें कई फीचर्स की जानकारी भी मिलती है.

कैसे होंगे फीचर्स?

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO का 30 सेकेंड का वीडियो जारी किया गया है. फीचर्स में कनेक्टेड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, ब्लैक ग्लॉसी फिनिश फ्रंट ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटेड सीटें, ग्लॉसी फिनिश अलॉय व्हील शामिल हैं। इसके साथ ही पीछे की तरफ XUV 3XO नाम साफ देखा जा सकता है।

महिंद्रा XUV 3XO किस सेगमेंट में आएगी?

इस संबंध में कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन XUV 3XO को मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 की जगह पर पेश किया जा सकता है। इसके चलते यह नई एसयूवी बाजार में मारुति, टाटा, टोयोटा, किआ, हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी को कड़ी चुनौती देगी।

Breaking News
Nokia 1100 Lite 5i: Nokia's latest smartphone that I want to take with me! It has 6200mAh battery with 8GB RAM, know its features

यह कब लॉन्च होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा की नई एसयूवी 29 अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से बुकिंग भी शुरू की जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment