
मैग्नस कार्लसन
कतर की राजधानी दोहा में चल रही फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में शतरंज जगत के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से एक हैं मौजूदा विश्व नंबर-1 खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन। साल 2025 कार्लसन के लिए कुछ खास नहीं रहा जिसमें वह अपने गुस्से के कारण विवादों में नजर आए वहीं अब इस चैंपियनशिप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां रूसी खिलाड़ी व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हारने के बाद कार्लसन अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।
कार्लसन ने गुस्से में कैमरामैन को धक्का दे दिया
मैग्नस कार्लसन का 27 दिसंबर को FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप के राउंड-7 में रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के खिलाफ मैच था, जिसमें उन्होंने 15वीं चाल चलने में गलती की, जिसका रूसी खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया और मैच जीत लिया। इस मैच को जीतकर रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव ने 6.5 अंक हासिल किए और नंबर एक पर पहुंच गए। इस हार के बाद कार्लसन खुद से काफी गुस्से में दिखे जिसमें वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और जब वह उठकर बाहर जा रहे थे तो एक कैमरामैन अपने कैमरे के साथ उनका पीछा करने लगा, इतने में कार्लसन ने गुस्से में कैमरामैन को धक्का दे दिया. हालाँकि, कार्लसन ने 8वें राउंड में वापसी की और आर्मेनिया के शांत सर्गस्यान को हराया और फिर आखिरी राउंड में अमेरिकी को हराकर 7 अंकों के साथ चार के ग्रुप में अपनी जगह पक्की कर ली।
खिताब की दौड़ में डी गुकेश और अर्जुन
भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन चल रहा है, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी भी ओपन वर्ग में खिताब जीतने की दौड़ में हैं। वहीं महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन कोनेरू हम्पी ने अपना दबदबा कायम रखा है. हम्पी चीन के झू जिनर के साथ अधिकतम आठ अंकों में से 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। ओपन वर्ग में कुल 13 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें नौ राउंड के बाद क्लासिकल फॉर्मेट के विश्व चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी 6.5 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में हैं.
ये भी पढ़ें
इस खिलाड़ी ने महिला टी20 क्रिकेट में लगाया संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक, बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
क्या टीम इंडिया को मिल सकता है टेस्ट में नया कोच? बीसीसीआई ने शुरू की तलाश
