
भारत बनाम श्रीलंका चौथा महिला टी20 मैच
INDW बनाम SLW चौथा T20I लाइव स्कोर: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय महिला टीम पहले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी.
चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलिन दयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।
श्रीलंका – हासिनी परेरा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुत्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, रश्मिका सेवंडी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी।
