
अमित मालवीय का दावा है कि बांग्लादेश में पलाश को घर में बंद कर जला दिया गया.
ढाका: दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के बाद बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में पलाश कांति साहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दंगाइयों ने पहले उन्हें घर में बंद कर दिया और बाहर से आग लगा दी. इस घटना का वीडियो चौंकाने वाला है, जिसमें सामने का घर जलता हुआ नजर आ रहा है और बाहर खड़े लोग रोते हुए नजर आ रहे हैं.
