
लाहौल स्पीति में बर्फबारी
सोमवार (29 दिसंबर) सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. वहीं, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। वहीं, नए साल पर जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है।
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार, असम और मेघालय, उत्तर पूर्वी राज्यों और ओडिशा के कुछ इलाकों में 1 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान धीरे-धीरे गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
इन राज्यों में अलर्ट जारी
- ऑरेंज अलर्ट- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड में घने कोहरे की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
- येलो अलर्ट- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में शीत लहर की चेतावनी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
नए साल पर कश्मीर में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए साल के आसपास कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है. यहां कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य डिग्री से नीचे बना हुआ है. इससे आम लोगों की जिंदगी पर असर पड़ा है. पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अन्य स्थानों में, अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें-
कोहरे की चपेट में पूरा दिल्ली-एनसीआर, फ्लाइट-ट्रेन सभी लेट; आईजीआई एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के कई इलाकों में AQI फिर 400 के पार, सरकार ने कहा- ‘GRAP-4 के ये 2 प्रतिबंध स्थायी रहेंगे’
