
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग गठबंधन बनाने में जुटी हैं. इस चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आ रहा है. बीजेपी और शिवसेना ही ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और अब निकाय चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर गठबंधन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, इस चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से हाथ मिलाया है, जबकि कुछ सीटों पर अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी के बीच गठबंधन है. इस चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
