
पुलिस ने स्टंट करने वाले 20 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया।
सूरत में एक युवक ने अपनी मर्सिडीज कार से सड़क पर इतना खतरनाक स्टंट किया कि रोंगटे खड़े हो गए. मर्सिडीज को 360 डिग्री मोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 20 साल के एक युवक को हिरासत में ले लिया.
युवक द्वितीय वर्ष में पढ़ता है
वीडियो वायरल होने के बाद सूरत पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में मर्सिडीज की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि कार सूरत के सिटीलाइट एक्सटेंशन में रहने वाले दावड़ा परिवार की थी और उनका बेटा इसे चला रहा था. पुलिस ने दावड़ा परिवार के बेटे जय को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि 20 साल का जय दावड़ा भगवान महावीर कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि यह वीडियो 25 दिसंबर की रात 2 से 4 बजे के बीच बनाया और वायरल किया गया था.
वीडियो हुआ वायरल-
पुलिस ने क्या कहा?
सूरत एसीपी जेडआर देसाई ने बताया कि सूरत के अलथान एक्सटेंशन में एक कार स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था. इसकी पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि यह वीडियो अलथाण एक्सटेंशन के भगवान महावीर कॉलेज के पास का है। जांच में गाड़ी का नंबर GJ 5 Rk 7600 निकला और गाड़ी को रात में 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच रील बनाने के लिए 360 डिग्री तक घुमाया गया. गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की गई तो सूरत के सूर्य प्रकाश बिल्डिंग में रहने वाले 20 साल के जय दावड़ा को हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि 25 दिसंबर की रात एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. पुलिस ने जय को हिरासत में ले लिया है और मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है.
जब मर्सिडीज समंदर किनारे दलदल में फंस गई
आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां एक कार समुद्र तट पर दलदल में फंस गई. दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी मर्सिडीज कार प्रतिबंधित क्षेत्र में चला दी। यहां वह अपनी कार से स्टंट करने लगा। हालांकि, समुद्र किनारे दलदली जगह होने के कारण उनकी कार फंस गई. घटना के बाद ड्राइवर काफी देर तक परेशान रहा. उन्होंने कार को बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। आखिरकार थक हारकर शख्स को क्रेन बुलानी पड़ी, जिसके बाद कार को बाहर निकाला गया. हालांकि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
(रिपोर्ट-शैलेश चंपानेरिया)
ये भी पढ़ें-
