
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला टीम ने चौथे टी20 मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को 30 रन से हरा दिया. इसके साथ ही पांच टी20 मैचों की सीरीज में उसकी कुल बढ़त 4-0 हो गई है. मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दमदार प्रदर्शन दिखाया. चौथे टी20 की प्लेइंग इलेवन में बेंच पर बैठी हरलीन देओल को भी मौका दिया गया. वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करती हैं, लेकिन उन्हें मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया।
हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और मंधाना की तारीफ की
मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमने सोचा था कि हम हरलीन देयोल को मौका देंगे, लेकिन आज हमें जो शुरुआत मिली उसके बाद हमें ऋचा घोष को जल्दी भेजना पड़ा क्योंकि उनसे तेज रन कोई नहीं बना सकता. स्मृति और शेफाली की पारी के कारण हरलीन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि शेफाली और स्मृति को श्रेय दिया जाना चाहिए. फिर ऋचा और मैंने पारी अच्छे से ख़त्म की. इससे हमें अच्छा स्कोर मिला।
ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में 40 रन बनाए
भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की. स्मृति (80 रन) और शेफाली (79 रन) ने जोरदार अर्धशतक जमाये. इन खिलाड़ियों के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज बिल्कुल भी टिक नहीं सके और बुरी तरह फ्लॉप रहे. बाद में भारत के लिए तीसरे नंबर पर ऋचा घोष बल्लेबाजी करने आईं. उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 16 गेंदों में कुल 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. वहीं हरमनप्रीत कौर ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए. इन खिलाड़ियों की वजह से ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई.
श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में कुल 191 रन बनाए.
श्रीलंकाई महिला टीम के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने जरूर 52 रन बनाए. उनके अलावा हासिनी परेरा ने 33 रनों का योगदान दिया. इमिशा दुलानी और हर्षिता समाराविक्रमा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 191 रन बनाए. अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें:
इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले इतने मैच
हार्दिक, बुमराह को वनडे सीरीज से दिया जा सकता है आराम, रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट!
