
सड़क किनारे खड़े यात्रियों को पीछे से आ रही एक बस ने कुचल दिया।
मुंबई के भांडुप में एक बेकाबू BEST बस ने 13 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई. इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, 9 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग साड़ी की दुकान के बाहर बात कर रहे थे. तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और भीड़ में घुस गई. कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर भाग गए, लेकिन कुछ लोग बस की चपेट में आ गए.
तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया
यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे हुआ. बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस भांडुप स्टेशन के बाहर टर्न ले रही थी तभी अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस भीड़ में घुस गई और करीब 13 लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस की टक्कर से लोहे का बना बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर नशे की हालत में नहीं था. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
वीडियो देखें-
सीएम फड़णवीस ने जताया दुख
महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें-
पहलगाम हमला और अहमदाबाद विमान हादसा…साल 2025 की वो 5 बड़ी घटनाएं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.
