

अभिमन्यु ईश्वरन
– फोटो : Abhimanyu Easwaran-instagram
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथ ईश्वरन ने इंग्लैंड दौरे पर बेटे को नजरअंदाज करने पर नारजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उनके बेटे को मौका देने का आश्वासन दिया था। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज को अब तक भारत के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है। 2022 में बांग्लादेश दौरे पर अभिमन्यु को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।
