
AIMIM दिल्ली अध्यक्ष डॉ.शोएब जमाई
नई दिल्ली: एआईएमआईएम दिल्ली के अध्यक्ष डॉ.शोएब जामई ने वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”वंदे मातरम न तो राष्ट्रगान है और न ही संविधान का हिस्सा है.”
उन्होंने कहा, “लोग अपनी आस्था के मुताबिक स्वेच्छा से इसे गाते थे. लेकिन बीजेपी, आरएसएस ने इस गाने को प्रोपेगेंडा बना लिया है. वे इसे हम पर थोपना चाहते हैं. तो सुन लीजिए, चाहे आप हमारी गर्दन पर चाकू भी रख दो, हम नहीं गाएंगे.”
हाल ही में यूपी के एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने भी विवादित बयान दिया था.
हाल ही में यूपी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी विवादित बयान दिया था. उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा बुलंद किया था और मुसलमानों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, “हम कहेंगे कि जितना हो सके बच्चे पैदा करें। अगर अल्लाह दे रहा है तो ले लो। जिनके बच्चे नहीं हैं, उनके लिए कोई दरवाजा नहीं बचा है, जहां वे सिर नहीं झुका सकें। जब तक अल्लाह दे रहा है, लेते रहो। लोग थोड़ा चिंतित हैं कि हमारी आबादी बढ़ रही है। जितनी ज्यादा आबादी बढ़ेगी, देश उतना ही मजबूत होगा। चीन की आबादी ज्यादा है, तो वह मजबूत है।”
हाल ही में अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी एक विवादित बयान दिया था
हाल ही में AIMIM नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी विवादित बयान दिया था. उन्होंने यूपी में पार्टी के विस्तार का ऐलान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी थी. उन्होंने तेलंगाना के निज़ामाबाद में आयोजित एक जनसभा में कहा था, “योगी जी, तैयार हो जाइए, यूपी भी आ रहा है. इसके बाद यूपी चलते हैं. हम सब अपनी ताकत और अपना झंडा यूपी में लगाएंगे और वहां भी अपना झंडा लहराएंगे.”
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से AIMIM के बड़े नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान दिये जा रहे हैं. भले ही इन बयानों का मकसद प्रचार पाना हो, लेकिन ऐसे बयान आम जनता के दिलों को ठेस पहुंचाते हैं. ऐसे बयानों पर राजनीति तो होती ही है लेकिन इससे समाज का माहौल भी खराब होता है.
