
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कंगारू टीम ने जहां सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, वहीं इसके बाद मेलबर्न के मैदान पर खेले गए चौथे मैच को इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज को 3-1 पर ला दिया। अब उनकी नजरें इस दौरे को 3-2 से खत्म करने पर होंगी. सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग 11 को लेकर एक ऐसा फैसला लिया जो उसके 138 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था.
138 साल में पहली बार सिडनी में कोई स्पिनर नहीं खेला
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस के समय इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया, जिसमें इस मैच में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने बताया कि वह नाथन लियोन के बिना मैदान पर उतर रहे हैं. इसके साथ ही 138 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी टेस्ट में अपनी प्लेइंग 11 में किसी भी बड़े स्पिन गेंदबाज को शामिल नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी का विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए सबसे मददगार माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, तो वह ढाई दिन में ही खत्म हो गया था. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने झाय रिचर्डसन की जगह ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को शामिल किया है.
इंग्लैंड की शुरुआत ख़राब रही
सिडनी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने गस एटकिंसन की जगह मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया है. इस मैच में जब इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, तो उन्हें अपने ऊपरी क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहले सत्र के अंत तक इंग्लैंड ने 114 के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए थे. जैक क्रॉली 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन डकेट ने 27 रन और जैकब बेथेल ने 10 रन बनाए.
ये भी पढ़ें
विराट कोहली के बराबर पहुंचे डेविड वॉर्नर, शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में किया ऐसा चमत्कार
शतक भी नहीं आया काम, श्रेयस अय्यर के लौटते ही आउट हुआ ये खिलाड़ी
