आदित्य चौटाला हुए इनेलो में शामिल, अभय चौटाला ने डबवाली से बनाया उम्मीदवार
आदित्य चौटाला हुए इनेलो में शामिल, अभय चौटाला ने डबवाली से बनाया उम्मीदवार

आदित्य चौटाला हुए इनेलो में शामिल, अभय चौटाला ने डबवाली से बनाया उम्मीदवार

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा/डबवाली, डबवाली विधानसभा से 2019 में भारतीय जनता पार्टी
के प्रत्याशी रह चुके आदित्य चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय
प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में इनेेलो में शामिल हो
गए। गांव चौटाला में एक बड़ी रैली के जरिए आदित्य देवीलाल व उनके हजारों
समर्थकों ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान चौ. अभय चौटाला ने आदित्य चौटाला इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला के साथ कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा अपने स्वार्थ के लिए किसी को
अपने साथ जोड़ लेती है और मतलब निकलने के बाद उसका साथ छोड़ देती है। आज
भाजपा को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

भाजपा ने इस प्रदेश को दस वर्षों तक लूटा। अभय चौटाला ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को
यमुना पार भेजने का नारा देने वाली जजपा चुनाव के बाद भाजपा की गोदी में
जाकर बैठ गई। इनैलो नेता ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में सत्ता से बाहर हो
जाएगी।

कांग्रेस में तो इस समय टिकटों को लेकर भी बड़ा विवाद चल रहा है।
यह मानकर चलों कि टिकटों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस में भगदड़ मचेगी।
अभय चौटाला ने आदित्य चौटाला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जिस
तरीके से आज आपने एकजुटता के साथ अपनी ताकत दिखाई, उसके लिए वे आप सभी को
जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि आज लोगों ने हमेशा चौ. देवीलाल को ताकत देने का काम किया। चौ. ओमप्रकाश चौटाला के संघर्ष के साथी बनकर उनको आगे बढ़ाया। डबवाली हलका चाहे आरक्षित रहा या
फिर सामान्य आपने हमेशा ही हमारा साथ दिया।

Breaking News
.

आप ने तो डा. अजय चौटाला को भी विधायक बनाया और भाभी नैना चौटाला को भी एमएलए बनाया, लेकिन दोनों
आपको छोडक़र भाग गए। इस अवसर पर आदित्य चौटाला ने इनेलो में शामिल करने के
लिए बड़े भाई चौ. अभय चौटाला का आभार जताया और दावा किया कि सभी एकजुट
होकर डबवाली की सीट पर जीत का परचम फहराएंगे।

डबवाली से 2019 में आदित्य को मिले थे 51 हजार वोट आदित्य चौटाला ने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डबवाली विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 51 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। आदित्य
देवीलाल साल 1996 में राजनीति में सक्रिय हुए। उस समय उनके दादा चौ
देवीलाल ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। आदित्य चौटाला 2014
में भाजपा में आए थे।

मार्च 2019 में आदित्य को हरियाणा स्टेट कोऑप्रेटिव
एग्रीकल्च एंड रुरल डेवलपमैंट बैंक लिमिटेड का चेयरमैन बनाया और इसके बाद
अगस्त 2020 में आदित्य को पार्टी का सिरसा जिला इकाई का अध्यक्ष बना
दिया। खास बात यह है कि आदित्य लंबे समय से डबवाली में सक्रिय हैं और
प्रत्येक मतदाता तक उन्होंने अपनी पहुंच बनाई है। वैसे भी डबवाली
विधानसभा क्षेत्र में इनेलो का अपना एक दबदबा रहा है।

इनेलो की टिकट पर डबवाली से तीन बार मनीराम व दो बार डा. सीताराम विधायक रह चुके हैं। 2009
और 2014 में भी डबवाली सीट पर इनेलो को जीत मिली। इनेलो का अपना एक
परंपरागत वोट बैंक है और सियासी विश£ेषक मानते हैं कि इस सीट पर इनेलो का
पलड़ा भारी है।