
प्रतीकात्मक फोटो
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 100 से अधिक पद भरे जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की योग्यता क्या है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं.
पात्रता मापदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/कॉलेज से विभिन्न विषयों में बीई/बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 01.01.2026 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग और चयन उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर होगा।
लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए 35% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 30% है। चयन प्रक्रिया 100 अंकों की लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
परीक्षा कब होगी?
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करना चाहिए।
- अंत में उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये + 18% जीएसटी है। आवेदन शुल्क एसबीआई कलेक्ट (ऑनलाइन) के माध्यम से जमा करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें-
पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
