Thursday, April 24, 2025
spot_img
Slider Menu

87 साल की उम्र में अभिनेता मनोज कुमार का निधन

spot_img


मुंबई। देश के मशहूर अभिनेता एवं निदेशक मनोज कुमार का शुक्रवार को 87 साल की में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर फिल्म जगत की हस्तियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गणमान्य जनों ने शोक जताया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने देश भक्ति पर आधारित फिल्में की। उपकार, क्रांति , पूरब-पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान इत्यादि फिल्मों से अलग पहचान बनाई।

मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर ही उन्होंने उपकार फिल्म का निर्माण किया। हालांकि शास्त्री जी इस फिल्म को नहीं देख पाए और उनका पहले ही देहांत हो गया। मनोज कुमार की फिल्म उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

पीएम मोदी ने लिखा- मनोज जी ने राष्ट्रीय गौरव को उभारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट में मनोज कुमार के निधन पर लिखा कि ‘महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्ज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

RELATED ARTICLES
RELATED ARTICLES

Most Popular