Wednesday, April 23, 2025
spot_img
Slider Menu

हरियाणा में तेवर दिखाएगी गर्मी, झुलसाएंगे सूर्य देव

spot_img

चंडीगढ़ (दैनिक हरियाणा )। अप्रैल महीने के आगाज के साथ ही मौसम बदलने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप झुलसाने लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सप्ताह में हरियाणा में मौसम तेजी से बदलेगा और कड़ाके की धूप पड़ेगी।

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने के अनुसार 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि इन जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे में हुए बदले अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में हुई। जहां 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के में हुई। जहां अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

दोपहर के समय झुलसा देने वाली गर्मी से हर कोई बेहाल है। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजार अभी से सूनसान नजर आने लगे हैं। उधर तेज धूप के कारण खेतों में गेहूं कटाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। अनाज मंडि़यों में भी गेहूं की आवक तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
RELATED ARTICLES

Most Popular