Thursday, April 24, 2025
spot_img
Slider Menu

हरियाणा में नरवाना में पति ने की पत्नी की हत्या

spot_img

Dainik Haryana, New Delhi: बीती रात हरियाणा के जींद जिले के नरवाना कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि मृतका नेहा के पति ने उसके सिर में पत्थर की कुंडी से वार कर हत्या कर दी। मृतका चार बच्चों की मां थी।

वारदात के बाद आरोपी सूर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही नरवाना पुलिस व मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के भूना में रहने वाला सूरज अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। सूरज राजमिस्त्री है जबकि उसकी पत्नी नेहा प्राइवेट स्कूल में सफाई का काम करती थी।

आरोप है कि सूरज को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी अमित भाटिया ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले नेहा और सूरज के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। बाद में सूरज अपने ससुरालियों से मान मनौव्वल करके नेहा को वापस ले आया।

शुक्रवार देर रात दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इस बीच सूरज ने चटनी कूटने वाली कुंडी उठाकर नेहा के सिर में दे मारी। इससे नेहा लहूलुहान होकर वहीं चारपाई पर गिर पड़ी। इसके बाद सूरज दीवार फांदकर घर से भाग गया।

बेटी बोली- पापा ने मम्मी के सिर में कुंडी मारी
मृतका नेहा के फूफा ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि नेहा की मौत हो गई है। उसने मौके पर पहुंच कर देखा तो नेहा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इस बारे में नेहा की बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पापा ने मम्मी के सिर में पत्थर की कुंडी मारी है।

कई बार वार किए, जिससे उसके सिर से खून निकल आया था। मायके वालों ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को ही नेहा को यहां छोड़कर गए थे। कुछ दिन पहले सूरज और नेहा के बीच झगड़ा हुआ था। इस कारण नेहा मायके चली गई थी। सूरज और नेहा के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है।

RELATED ARTICLES
RELATED ARTICLES

Most Popular