गोपाल कांडा के पक्ष में अभय चौटाला ने भरी हुंकार
गोपाल कांडा के पक्ष में अभय चौटाला ने भरी हुंकार

गोपाल कांडा के पक्ष में अभय चौटाला ने भरी हुंकार

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। इनेलो-हलोपा एवं बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेल आज बेगू रोड स्थित निजी रिजोर्ट में हुआ। सम्मेलन को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिह चौटाला, हलेापा सुप्रीमों गोपाल कांडा ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी सख्ंया में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को रैली में तबदील कर दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कार्यकर्ता सबक सिखा देंगे। 2019 में उनकी पार्टी ने एक उम्मीदवार को सहारा देने का काम किया था।

चुनाव आते ही वो इनेलो की पीठ में छुपा घोंपकर कांग्रेस की गोद में जा बैठा। इनेलो ने 20 साल का बनवास देखा है। अब प्रदेश में इनेलो-हलोपा व बसपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सिरसा की सरकार बनेगी और प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली का माहौल होगा। अभय सिंह चौटाला ने अपनी शैली में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पैसे लेकर टिकटें बांटी हैं। कांग्रेस का दिवाला पिट चुका है।

भाजपा सरकार के दौरान भी बेरोजगारी व मंहगाई बढ़ी। कानून व्यवस्था बिगड़ती चली गई। रजिस्ट्री घोटाले और शराब घोटाले करके सरकार व जनता की खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा की रिकॉर्ड मतों से जीत करवाने का काम करें। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से समुद्री जहाज के चुनाव निशान पर मैदान में हैं।

Breaking News
Bihar Bridge Collapse: 12 fell in 17 days, 214 in 10 years... The story is the same not only in Bihar but in the whole country!

गठबंधन उम्मीदवार की रिकॉर्ड मतों से जीत करवाना प्रत्येक इनेलो कार्यकर्ता का दायित्व है। इस मौके पर हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छोटे से बुलावे पर आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन एक रैली में तबदील हो गया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की सत्ता इस बार सिरसा में आएगी।

प्रदेश में इनेलो, हलोपा और बसपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गोपाल कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली व कालांवाली सहित जहां-जहां भी गठबंधन के प्रत्याशी हैं उनकी मदद करें।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा अपने विचार रखते हुए कहा कि रानियां में सभी कार्यकर्ता खुद को धवल कांडा और गोबिंद कांडा समझकर कार्य करें और अर्जुन चौटाला की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। कार्यकर्ता सम्मेलन को वरिष्ठ इनेलो नेता पवन बेनीवाल, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगाराम बजाज, शहरी जिलाध्यक्ष गुरविन्द्र गिल इत्यादि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर हलोपा के जिलाध्यक्ष जय सिंह कुसुम्बी, बसपा के जिला प्रधान भूषण लाल बरोड़, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, वरिष्ठ नेता गुरदयाल मेहता, मनोहर लाल मेहता, प्रदीप मेहता एडवोकेट, गुरप्रीत गिल व वरिष्ठ बसपा नेता बंसीलाल दहिया सहित तीनों दलों के अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।