सीएम भगवंत मान 12 को रानियां में, बदलाव जनसभा को करेंगे संबोधित।
सीएम भगवंत मान 12 को रानियां में, बदलाव जनसभा को करेंगे संबोधित।

सीएम भगवंत मान 12 को रानियां में, बदलाव जनसभा को करेंगे संबोधित।

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 12 अगस्त को रानियां आयेंगे। वे सोमवार की दोपहर को यहां पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ आप नेता प्रदीप सचदेवा ने बताया कि पार्टी ने हरियाणा में जोरदार चुनावी अभियान चला रखा है जिसके तहत 15 दिन में 45 रेलियां की जा रही हैं।

इस अभियान को गति देते हुए 12 अगस्त को सीएम भगवंत मान सिरसा जिला के रानियां कस्बे की अनाज मंडी में एक विशाल बदलाव जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। जनसभा को उनके इलावा प्रदेश के प्रमुख नेता भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस जनसभा के लिए सभी नेता कार्यकर्ता तैयारी करने में जुटे हैं, वे हजारों की संख्या में पहुंच कर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे और बड़ा राजनैतिक उलटफेर करेंगे।

Breaking News
गोपाल कांडा को वोट देकर सिरसा विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाएं