बीजेपी हाई कमान ने टिकट दी तो फतेहाबाद से अवश्य लडूंगा चुनाव: काण्डा
बीजेपी हाई कमान ने टिकट दी तो फतेहाबाद से अवश्य लडूंगा चुनाव: काण्डा

बीजेपी हाई कमान ने टिकट दी तो फतेहाबाद से अवश्य लडूंगा चुनाव: काण्डा

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

फतेहाबाद  । सिरसा स्थित तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजापा नेता गोविन्द्र काण्डा फतेहाबाद में बीजेपी के जिला कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए गोविन्द काण्डा ने सभी से परिचय किया। इस दौरान आयोजित बैठक में बोलते हुए गोविन्द काण्डा ने कहा कि उनका उद्देश्य जनसेवा करना है।

यदि पार्टी हाई कमान उन्हें फतेहाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे तथा फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करवाकर अपना दायित्व निभाएंगे। गोविन्द काण्डा ने कहा कि सिरसा की तरह फतेहाबाद की जनता भी उनकी अपनी है।

हमेशा से ही उन्हें फतेहाबाद से विशेष स्नेह मिलता रहा है। गोविन्द काण्डा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने 10 सालों में अभूतपूर्व उन्नति की है। आज पूरे विश्व में भारत देश की पहचान सर्वाेपरि है।

गोविन्द काण्डा ने कहा कि केन्द्र की तरह हरियाणा प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे।   इस अवसर पर राजेन्द्र खिची, विक्रम शर्मा, रामचन्द्र रेल्हन, अवतार सिंह मोंगा मौजूद रहे।

Breaking News
Bihar BEd CET Result 2024: Bihar BEd Joint Entrance Examination Result Released, Check Here