Monsoon Update: जल्द इन राज्यों में आ रहा है मानसून! अभी देखे लिस्ट में अपने राज्य का नाम

Haryana News
2 Min Read
Monsoon Update: Monsoon is coming soon in these states! Now see the name of your state in the list
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Monsoon Update: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि मानसून गर्मी से राहत दिलाएगा. भारत में प्रवेश करते ही मानसून निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर गया है। यहां हम आपको राज्यवार सूची बता रहे हैं कि राज्य में कब मानसून प्रवेश कर सकता है।

जहां एक तरफ पूरा देश गर्मी से जूझ रहा है और मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में एक अच्छी खबर आई है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है.

यह भी पढ़े – Vivo S19 and S19 Pro to launch on May 30, Know Details

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जल्द ही देश में मानसून दस्तक देगा. निकोबार द्वीप समूह में मानसून 19 से 21 मई के बीच प्रवेश करता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह भारत के किस राज्य में कब आएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 1 जून तक केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्यों में प्रवेश कर सकता है, जो इसकी सामान्य तारीख है. इसके अलावा यह कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 जून तक दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़े – Dhoni’s favorite Yamaha RX 100 is making a comeback in a big way

मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून आ जाता है. इसके अलावा इसके 15 जून तक झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।

Breaking News
Sirsa Shyam Bagichi: श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या व भंडारे का आयोजन

राज्यों के नाम-अनुमानित तिथि

  • केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु -1 जून 2024
  • कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश – 5 जून 2024
  • तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र-10 जून 2024
  • झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश – 15 जून 2024
  • उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड – 20 जून 2024
  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान-30 जून 2024
Share This Article
Leave a comment