कांग्रेस में जाने की अटकलों पर बोले रणजीत, भाजपा में ही रहूंगा
कांग्रेस में जाने की अटकलों पर बोले रणजीत, भाजपा में ही रहूंगा

कांग्रेस में जाने की अटकलों पर बोले रणजीत, भाजपा में ही रहूंगा

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा, आनंद भार्गव। बिजलीमंत्री रणजीत सिंह ने उन तमाम अटकलों व संभावनाओं पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वे कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। रानियां विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद अफवाहें थी कि रणजीत सिंह कांग्रेस में जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चाएं थी कि मंगलवार शाम को रणजीत सिंह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। उधर आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने उन्हें खूब मान सम्मान दिया है। मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा। मैं हर हाल में भाजपा में रहूँगा। रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिसार से लोकसभा की टिकट देकर मेरा मान बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने भ्रामक प्रचार किया। मीडिया को सच्चाई दिखाने के लिए जाना जाता है, ऐसे भ्रामक प्रचार व कथित सूत्रों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। रणजीत सिंह ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ में थे और आज सिरसा में हैं। वे दिल्ली गए ही नहीं वहीं दूसरी तरफ चर्चाएं हैं कि रणजीत सिंह ने टिकट के लिए दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।

वर्णनीय है कि रानियां सीट से 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में रणजीत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे। उन्होंने हलोपा के गोबिंद कांडा को हराया था। चर्चाएं हैं कि इस बार रानियां सीट से भाजपा गोबिंद कांडा को मैदान में उतारा सकती है। ऐसे में रणजीत सिंह ने ऐलान किया था कि वे रानियां से ही चुनाव लड़ेंगे। संभावनाएं जताई जा रही थी कि वे फिर से कांग्रेस में जा सकते हैं। लेकिन मंगलवार को रणजीत सिंह ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।     

Breaking News
Bhadra from morning to 1.30 pm on Rakshabandhan tomorrow: Know the auspicious time, method, mantra, beliefs related to Bhadra Kaal