Program on the birth anniversary of Pushkar Muni Maharaj today
Program on the birth anniversary of Pushkar Muni Maharaj today

पुष्कर मुनि महाराज की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आज

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुजराज, राजस्थान, पंजाब अन्य स्थानों से श्रद्धालु भाग लेगें
पुष्कर मुनि महाराज : रानियां।
साधना के शिखर पुरूष विश्व सन्त उपाध्याय पुष्कर मुनि जी महाराज की 115वीं जन्म जयन्ती रानियां में मनाई जायेगी। यह जानकारी देते हुए एस.एस जैन सभा के उपाध्यक्ष नरेश जैन एडवोकेट ने देते हुए बताया कि श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज, ओजस्वी वक्ता द्वीपेन्द्र मुनि जी महाराज, मधुर वक्ता पुष्पेन्द्र मुनि जी महाराज ठाणे-3 के सानिध्य में 29 सिंतबर को सिरसा रोड स्थित गाबा रिजोर्ट में गुरू पुष्कर जन्म जयंती समारोह के रूप में मनाई जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस जैन सभा रानियां के प्रधान बहादर जैन करेगें।


पुष्कर मुनि महाराज : उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर राजस्थान, गुजरात, पंजाब व हरियाणा के अनेक स्थानों से श्रद्धालु पहुंचेगें जो पुष्कर मुनि महाराज का गुणगान करेगें। इस दौरान गुरू पुष्कर जन्म जयंती पट्ट अनावरण विजय कुमार, नीरू जैन लुधियाना द्वारा किया जायेगा। भगवान आदिनाथ दरबार का अनावरण निर्मला देवी जिन्दल, भगवान महावीर दरबार का अनावरण पूर्व पार्षद दीपक गाबा, आचार्य अमर दरबार का अनावरण विजय कमार, शुभलता जैन लुधियाना, रूप दरबार का अनावरण ललित पोपली, ज्येष्ठ गुरू दरबार का अनावरण ज्ञान चंद जैन सरदूलगढ़, गुरू तारक दरबार का अनावरण संजीव बठला, आचार्य आत्म दरबार का अनावरण संदीप जैन सिरसा, आचार्य आन्नद दरबार का अनावरण रतन लाल कृष्ण कुमार जैन रामा मंडी, आचार्य देवेन्द्र दरबार का अनावरण सोमप्रकाश जैन व आचार्य शिव दरबार का अनावरण सूरज प्रकाश व श्री मति पम्मी जैन द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा ध्वजारोहण सुभाष जैन लिली करेंगे,  गुरू पुष्कर चित्र अनावरण रविन्द्र व भारती जैन व गौतम प्रसादी का लाभ श्रीमति इन्दिरा सिहाग व अल्पहार का संदीप मित्तल रत्न राईस मिल्स द्वारा किया जायेगा।
फोटो- नरेश जैन एडवोकेट

Breaking News
Terrorists escape from jail in Bangladesh, threat to India; Agency on high alert

जैन समाज ने लगाया अन्न का भंडारा
रानियां
पुष्कर मुनि महाराज : उपाध्याय पुष्कर मुनि जी महाराज की 115वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में एस.एस जैन सभा के द्वारा शनिवार को दीप मैरिज पैलेस में लंगर लगाया गया। यह जानकारी देते हुए श्रावक पे्रम चंद जैन ने बताया कि अन्न का भंडारे चन्द्र प्रकाश चंपा लाल जैन परिवार की ओर से लगाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को पुष्कर मुनि जी महाराज की जन्म जयंती को विशाल समारोह के रूप में मनाई जा रही है। इसी कार्यक्रम के दौरान आज अन्न का भंडारा लगाया गया जिसमें शहर के लोगों ने लंगर ग्रहण किया।


पुष्कर मुनि महाराज : इस अवसर पर दिनेश मुनि जी महाराज ने मंगल पाठ सुनाकर लंगर भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जैन सभा के चेयरमैन सुरेन्द्र मोहन जैन, उपप्रधान नरेश जैन, उपप्रधान मोहन लाल जैन, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत जैन, मुलख राज पटवारी, युवक मंडल के प्रधान साहिल जैन, सचिव कौशल जैन, हर्ष जैन, रोहित जैन, आदिश जैन, अभिसेक जैन, हिमान्शु जैन सहित गुजराज व राजस्थान से आए हुए श्रद्धालु उपस्थित रहे।