Weather: देश में सबसे गर्म रहा सिरसा, तोड़े सारी रिकार्ड

Haryana News
2 Min Read
Weather: Sirsa is the hottest in the country, breaking all records
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

New Delhi: प्रदेश में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। नौतपा के तीसरे दिन (Weather) अधिकतम तापमान 50 डिग्री को छूने को बेताब नजर आया। पहली बार दिन का तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले हरियाणा के किसी भी इलाके का तापमान इतना नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का सिरसा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिनभर तो भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल रहा ही, शाम छह बजे तक सरसा का अधिकतम तापमान 46.1 के करीब रिकॉर्ड किया गया।

रात के समय में भी लू चल रही है तथा गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ज्यादा है।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

वहीं, शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 31 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मई महीने में इस बार सामान्य से 71% कम बारिश हुई है। चंडीगढ़ में 2 दिन हीट वेव का रेड अलर्ट चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है।  

पंजाब में 46 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार
पंजाब नौतपा के दूसरे दिन तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है।  पंजाब के शहरों का तापमान 48 पार हो सकता है, यानी आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है। इलेक्शन डे के दिन झड़प मामले में कांग्रेसी और अवंतिका आमने सामने

Breaking News
Today's Weather Report 4th July 2024, Know details for today weather
Share This Article
Leave a comment