Success Story of Vikas D Nahar: जीवन में कई बार मिली असफलता लेकिन हार नहीं मानी! तो खड़ी कर दी 500 करोड़ की कंपनी

Haryana News
2 Min Read
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dainik Haryana, New Delhi: Success Story of Vikas D Nahar: जीवन में सफलता एक बार में नहीं मिलती। कई बार असफल होने के बाद भी कोशिश करने वाला कभी हार नहीं मानता। आज हम एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताएंगे। विकास ने 20 बार गिरकर भी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास किया। आखिरकार, उन्हें अपना लक्ष्य हासिल हुआ और बना दी 500 करोड़ की कंपनी। चलिए, उनकी सफलता की कहानी जानते हैं।

कभी-कभी लोग थक जाते हैं जब उन्हें कुछ बार असफल होने का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो हार नहीं मानते और हर असफल प्रयास से कुछ नया सीखते हैं। आज हम एक ऐसे ही इंसान की कहानी सुनाएंगे।

विकास डी नाहर नामक व्यक्ति शार्क टैंक इंडिया सीज़न-2 के नए शार्क हैं। उन्होंने ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स कंपनी हैपिलो की स्थापना की है। वे अब शार्क टैंक इंडिया के डिजिटल-ओनली एपिसोड शार्क टैंक इंडिया गेटवे टू शार्क टैंक इंडिया-2 के हिस्सा हैं।

हाल ही में, उन्होंने शार्क टैंक इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर एक स्पेशल एपिसोड का इंट्रो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया कि वे कैसे 20 बार भी गिर कर भी हार नहीं माने और अंत में 500 करोड़ की कंपनी बना ली।

विकास डी नाहर ने 2016 में हैपिलो कंपनी की शुरुआत महज 10 हजार रुपये से की थी। आज उनकी कंपनी का नेटवर्थ 500 करोड़ है। उन्होंने बताया कि उन्हें सफलता तक पहुंचने के लिए बहुत सारी मेहनत और कोशिश की थी, लेकिन उनकी जिद्द और इरादा ही उन्हें सफल बनाने में मददगार साबित हुए।

Breaking News
Jio Recharge Plan: जियो के इस रिचार्ज प्लान ने मचाया भोकाल

विकास डी नाहर ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से बीएससी किया और फिर सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। फिर उन्होंने सात्विक स्पेशियलिटी फूड्स में प्रबंध निदेशक की नौकरी शुरू की, जहां उन्हें कंपनी बनाने के लिए अनुभव प्राप्त हुआ।

 

Share This Article
Leave a comment