
प्रतीकात्मक फोटो
सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या उससे पहले आवेदन कर दें। जबकि, फीस के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से या दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2026: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना चाहिए।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को इसे तुरंत जमा कर देना चाहिए।
- फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
सीयूईटी यूजी 2026: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
सुधार विंडो
सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सुधार विंडो 2 फरवरी से खुलेगी जो 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस बीच, इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
कौन आवेदन कर सकता है?
सीयूईटी (यूजी) – 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या जो 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे सीयूईटी (यूजी) – 2026 परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। हालाँकि, उम्मीदवारों को उस विश्वविद्यालय/संस्थान/संगठन के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।
परीक्षा कब होगी?
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
