
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात से भारी बारिश जारी है। शिमला में बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

Himachal Landslide
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”689aabd0d6bcd5055d0693d5″,”slug”:”himachal-heavy-rain-continues-in-shimla-trees-fell-at-many-places-and-landslide-many-vehicles-shattered-2025-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal Landslide: शिमला में भारी बारिश जारी, कई जगह गिरे पेड़, भूस्खलन से नुकसान; कई गाड़ियां चकनाचूर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Himachal Landslide
– फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात से जारी भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। शहर के विकास नगर में पेड़ गिरने से एक भवन की छत टूट गई और सड़क भी बंद हो गई है।
इसके अलावा टूटी कंडी में भी एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई है। यहां सड़क भी बंद है। खालिनी में ढारा ढहने से 6 मजदूर बाल बाल बच गए। तड़के सुबह करीब 4:00 बजे यह घटना हुई।