
भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई
टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा. तारीख और समय भी तय कर लिया गया है. इस बीच अब दो दिन का गैप हो गया है यानी दो दिन तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोई मैच नहीं होगा. इसके बाद अगला चरण शुरू होगा, जहां दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया का मैच कब खेला जाएगा और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे किससे भिड़ना होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की चार टीमों के नाम तय
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे चरण यानी सुपर 8 के मैच खत्म हो चुके हैं. अब सिर्फ तीन मैच और बचे हैं. दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे और इसके बाद फाइनल यानी खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस बीच सेमीफाइनल की चारों टीमों के नामों पर भी मुहर लग गई है. साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद अब सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का नाम भी फाइनल हो गया है.
पहले सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक़ाबला हुआ
अब अगर सेमीफाइनल की बात करें तो पहला सेमीफाइनल अब से दो दिन बाद यानी 4 मार्च को खेला जाएगा. इस दिन साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा.
इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल की बारी आएगी. इसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी. फाइनल यानी खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. इससे पहले साल 2022 में पहली बार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया था, जब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं, जब भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और वर्ल्ड कप का खिताब भी जीतने में कामयाब रही.
ये भी पढ़ें
संजू सैमसन: टूटने वाला था सुरेश रैना का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली रह गए पीछे!
