आईएमडी बारिश चेतावनी: देशभर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. आईएमडी ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है. आईएमडी ने आज यूपी के करीब 38 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. 30 मार्च तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है.
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में भी मौसम खराब रहने वाला है. आज बिहार के 8 जिलों में आंधी और बारिश की आशंका है. इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल हैं.
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तराखंड के 7 जिलों-नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में अगले कुछ दिनों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने 30 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की है. इसके बाद 31 मार्च को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
झारखंड में भी बारिश का अलर्ट
वहीं, अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तूफान को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है.
ये भी पढ़ें-
