
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे वह 30 रनों से जीतने में कामयाब रही. इस मैच में भारतीय महिला टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके बाद शेफाली और मंधाना की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाने में कामयाब रही. टीम इंडिया के इस स्कोर के मुकाबले बल्लेबाजी में श्रीलंका महिला टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई.
खबरें अपडेट होती रहती हैं…
