
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, दूसरा टी20I।
IND W बनाम AUS W दूसरा T20I लाइव स्कोर अपडेट: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद मेजबान कंगारू टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनकी ओपनिंग जोड़ी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया, जिसमें जॉर्जिया वॉल ने 88 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि बेथ मूनी ने 46 रनों की पारी खेली. इस मैच में भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करें तो अरुंधति रेड्डी ने 2 विकेट लिए तो वहीं रेणुका ठाकुर एक विकेट लेने में कामयाब रहीं. अब सबकी नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैं.
भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज की शुरुआत काफी अच्छी की है, जिसमें उन्होंने पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रनों से जीता था. अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज का दूसरा मैच भी जीतकर अजेय बढ़त लेने पर होंगी. वहीं, आगामी महिला टी20 विश्व की तैयारियों के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा टी20 दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतीय महिला टीम – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चर्नी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला केरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।
