
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
इतने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा. यहां दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच खेला गया. अब चौथे मैच के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं।
आप जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे
भारत और श्रीलंका के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर आएगी. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखने के लिए क्रिकेट फैंस को अपने फोन में Jio Hotstar ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर उन्हें मैच देखने के लिए सिर्फ डेटा खर्च करना होगा। इसके बाद वह आराम से फ्री में मैच देख सकेंगे। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
शेफाली वर्मा ने सीरीज में अब तक कुल दो अर्धशतक लगाए हैं
शेफाली वर्मा ने सीरीज में अब तक भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. दूसरे और तीसरे टी20 मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़े. दूसरे टी20 मैच में शेफाली ने 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. उनके अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उनकी वजह से ही टीम 7 विकेट से मैच जीतने में सफल रही. इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भी उनकी शानदार बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 42 गेंदों में कुल 79 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे.
गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
सीरीज में रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है. रेणुका ने तीसरा टी20 मैच खेला और चार विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. वहीं दीप्ति भी सीरीज में अब तक चार विकेट ले चुकी हैं.
यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कप्तानी, बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का किया ऐलान
