
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 लाइव: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. मुंबई (बीएमसी), पुणे (पीएमसी), ठाणे (टीएमसी) और नागपुर (एनएमसी) जैसे बड़े शहरों सहित राज्य के कुल 29 नगर निगमों के लिए मतदान 15 जनवरी को निर्धारित किया गया है, जबकि इसके नतीजे अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया 2 जनवरी को पूरी हो चुकी है, जिसके बाद चुनावी दंगल की तस्वीर अब साफ हो गई है।
इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला अपडेट यह है कि वोटिंग से पहले ही सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं, जिनमें बीजेपी के 44 उम्मीदवार, शिवसेना (शिंदे गुट) के 22 उम्मीदवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के 2 उम्मीदवार शामिल हैं. कल्याण-डोंबिवली और जलगांव जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा निर्विरोध जीत दर्ज की गई है.
वहीं, इस बार मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की लड़ाई में नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी एक साथ आकर महायुति को चुनौती दे रही है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने निर्विरोध जीत की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है, जबकि महायुति इसे अपनी जनकल्याण योजनाओं की जीत मान रही है.
इस चुनाव से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें-
