

कोहली और धोनी
– फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लंबे वक्त तक साथी रहे विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि किंग कोहली खेल के साथ-साथ नाचने और गाने के शौकीन हैं। धोनी ने कहा कि कोहली बहुत मनोरंजक व्यक्ति हैं और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बता दें कि, धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास लिया था और 2016-17 में वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ी थी। तब टीम के उपकप्तान रहे विराट कोहली को तीनों प्रारूप में कप्तानी सौंपी गई थी।
