
ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पति विपिन के बाद अब उसकी मां दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दया अपने घायल बेटे से मिलने जिम्स अस्पताल पहुंची थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।


2 of 5
सास दया
– फोटो : अमर उजाला
जिम्स अस्पताल से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, कासना पुलिस ने शनिवार को जिम्स अस्पताल के बाहर से दया को पकड़ा। आरोपी महिला घूंघट और बुर्का डालकर अपने घायल बेटे विपिन से मिलने आई थी। इसी दौरान पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

3 of 5
आरोपी विपिन भाटी
– फोटो : X @ANI
मुठभेड़ में घायल हुआ था आरोपी विपिन
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर रात सिरसा चौराहे के पास पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

4 of 5
निक्की की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहेज हत्या का गंभीर आरोप
विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर निक्की पर लगातार दबाव डालता था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

5 of 5
निक्की की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपी और उसके परिजनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी के बाद अब उसकी मां की गिरफ्तारी यह संकेत है कि पुलिस केस को मजबूती से कोर्ट तक ले जाएगी। आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।