

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
– फोटो : President of India X Account
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद शतरंज में भारत के दबदबे का जिक्र किया और इसकी प्रशंसा की। मुर्मू ने कहा कि देश खेल के क्षेत्र में बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्व चैंपियन बनने वाले युवा खिलाड़ी बने थे। इतना ही नहीं, शतरंज में उनके अलावा आर प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगेसी, विदित गुजराती, कोनेरु हम्पी, दिव्या देशमुख और आर वैशाली ने भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
