
नये साल की भाग्यशाली राशियाँ
राशिफल 2026: नए साल की शुरुआत में सूर्य देव धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल धनु राशि में और बुध भी धनु राशि में होंगे। ग्रहों की यह स्थिति दोनों राशियों के लिए काफी शुभ नजर आ रही है। नए साल में इन राशियों की किस्मत चमकेगी। यहां हम जिन दो राशियों के बारे में बात कर रहे हैं उनके स्वामी शनिदेव हैं और इन राशियों पर पूरे वर्ष राशि स्वामी की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
मकर: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

मकर राशिफल 2026
शनि की प्रिय राशि मकर के लिए नया साल शानदार रहेगा। इस साल आपको करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको बिजनेस या पैसों से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव लाएंगे। इस साल के अंत तक आपको आय के कई नए स्रोत मिलेंगे। कुल मिलाकर नए साल में आपका सुनहरा दौर शुरू होने वाला है।
कुंभ: करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है

कुम्भ राशिफल 2026
कुंभ शनि की पसंदीदा राशि है और इस साल इस राशि के जातकों का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। काम के प्रति आपकी कुशलता देखने को मिलेगी। आपको कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह साल सुनहरा मौका लेकर आया है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस वर्ष आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी।
सभी 12 राशियों के लिए वार्षिक राशिफल 2026
