
दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन का उद्घाटन करने दिल्ली विधानसभा पहुंचे। उन्होंने भारत के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधान सभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives at Delhi Assembly to inaugurate the two-day All India Speakers Conference
He also pays tribute to Vithalbhai Patel, India’s first elected Speaker of the Central Legislative Assembly
Union Minister Kiren Rijiju, Delhi LG VK Saxena,… pic.twitter.com/yZ4tJ5n47P— ANI (@ANI) August 24, 2025
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली विधानसभा में अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन 2025 में कहा, ‘संसद और विधानसभा संसदीय लोकतंत्र के केंद्र बिंदु हैं। अगर संसद और विधानसभा ठीक से काम नहीं करेंगी, तो लोकतंत्र पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। संसद और विधानसभा का सुचारू रूप से चलना और सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। विपक्ष सरकार की आलोचना कर सकता है, लेकिन काम में बाधा डालना, यानी देश को काम न करने देना, गलत है।’
#WATCH | Delhi: At the All India Speakers Conference, Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, “In a Parliamentary democracy, Parliament and Assemblies are the focal points… If the Parliament and assembly do not function properly, questions will be raised on… pic.twitter.com/CpApTywHEm
— ANI (@ANI) August 24, 2025