
ओलिवर शिखर
U19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनलिस्ट: ICC U19 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने हरारे में खेले गए सुपर सिक्स मैच में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया U19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सफर शानदार रहा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली सभी टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया U19 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है।
कप्तान ओलिवर पीक ने शतकीय पारी खेली
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार जीत के हीरो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ओलिवर पीक रहे, जिन्होंने दबाव में 117 गेंदों में 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इसके अलावा तेज गेंदबाज चार्ल्स लैचमंड की घातक गेंदबाजी ने भी ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर मजबूत रही. सलामी बल्लेबाज विल मालाजुक और नितीश सैमुअल ने टीम को तेज शुरुआत दी. दोनों ने महज सात ओवर में 50 रन की पार्टनरशिप कर ली. मालाजुक ने आक्रामक अंदाज में 30 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन उनका विकेट 9वें ओवर में 73 के कुल स्कोर पर गिरा. इसके बाद स्टीवन होगन सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद नितीश सैमुअल और कप्तान ओलिवर पीक ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की अहम साझेदारी की. सैमुअल ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों पर 56 रन बनाए. वहीं, पीक ने एक छोर संभाले रखा और अगले ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स ली यंग (45 रन) के साथ पारी को आगे बढ़ाया.
पीक और जेडन ड्रेपर (29 रन) ने डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाये. दोनों के बीच आखिरी 9 ओवर में 76 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान पीक ने आखिरी ओवर में शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, हालांकि आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 314 रन का मजबूत स्कोर बनाया.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हुए फेल
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने भी मजबूत शुरुआत की. जकारिया कार्टर और तनेज फ्रांसिस के बीच 88 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. कार्टर ने सिर्फ 42 गेंदों में 64 रन बनाए. फ्रांसिस ने भी अहम योगदान दिया. इसके बाद कार्टर और ज्वेल एंड्रयू (44 रन) ने टीम को 100 के पार पहुंचाया. कप्तान जोशुआ डोर्न ने 97 गेंदों में 62 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति धीमी होती गई.
आखिरी 10 ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 83 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 7 विकेट थे, लेकिन यहीं से मैच बदल गया। चार्ल्स लैचमंड ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया. वेस्टइंडीज की टीम आखिरी ओवरों में दबाव में बिखर गई और 50 ओवर में 9 विकेट पर 292 रन ही बना सकी. चार्ल्स लैचमंड ने 9 ओवर में 66 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि आर्यन शर्मा और हेडन शिलर को दो-दो विकेट मिले। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ICC पुरुष U19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली और टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई।
ये भी पढ़ें
न्यूजीलैंड ने भारत में खत्म किया 3 साल का सूखा, टीम इंडिया को हराकर सीरीज में खोला जीत का खाता.
रिंकू सिंह ने फील्डिंग में किया शानदार प्रदर्शन, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
