
11:05 AM, 12-Aug-2025
विपक्ष के एक अन्य नेता ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने का सवाल रखा। इस पर सत्ता पक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरी बढ़ाने का अधिकार यूपी सरकार के पास नहीं है। हमने भारत सरकार को निवेदन किया है। उनका उत्तर मिलने के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।
11:03 AM, 12-Aug-2025
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर जिले में मकबरे में हिंदू संगठनो के हंगामे की खबर पर बहस की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से आश्वासन मिला।
10:17 AM, 12-Aug-2025
UP Monsoon Session Live: सदन की कार्यवाही में गूंजी फतेहपुर की घटना, विपक्ष ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग की
विपक्ष के हंगामे और वाक आउट के बीच प्रश्नकाल और शोक संदेश पढ़ने के साथ पहले दिन की कार्यवाही पूरी की गई। आज दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष की आक्रामकता के चलते सत्र हंगामेदार रहने का अंदेशा है।