
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार नए साल 2026 का मूलांक 1 है जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। इसलिए नए साल पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य के प्रभाव से कुछ जातकों को नए साल में जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं। इन अंक वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनके करियर क्षेत्र में सुधार होगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य है इसलिए यह साल आपके लिए बेहतरीन साल साबित हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी बात खुलकर लोगों के सामने रख पाएंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस मूलांक वाले बेरोजगार लोगों को नए साल में रोजगार मिल सकता है। आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए। इस मूलांक के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
मूलांक 3
साल 2026 इस मूलांक वाले लोगों के लिए भी नई सौगात लेकर आएगा। आपके मूलांक के स्वामी बृहस्पति और सूर्य के बीच मित्रता है इसलिए सूर्य वाले वर्ष में आपको अच्छे अनुभव हो सकते हैं। आपको पूर्व में किए गए कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। इस मूलांक के कुछ लोग पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। घर में बड़े बुजुर्गों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आप आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।
मूलांक 9
इस मूलांक का स्वामी मंगल है और मंगल का सूर्य के साथ अच्छा संबंध होता है। आप साहस और पराक्रम से परिपूर्ण रहेंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी और इन लोगों से आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और निवेश किया हुआ पैसा बड़ी रकम वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सच्चाई का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
पौष पूर्णिमा 2026: जनवरी 2026 में पौष पूर्णिमा कब है? जानिए स्नान और दान की तिथि और शुभ समय
