
नया साल 2026
नया साल 2026: ग्रेगोरियन नव वर्ष यानी अंग्रेजी नव वर्ष 2026 1 जनवरी से शुरू हो रहा है। जबकि हिंदू नव वर्ष 2083 मार्च महीने में 19 तारीख से शुरू होगा। खास बात यह है कि दोनों में एक बात समान निकलकर सामने आ रही है कि इस साल दोनों वर्ष गुरुवार से शुरू होंगे। ग्रेगोरियन वर्ष 2026 और हिंदू वर्ष 2083 दोनों ही गुरुवार से शुरू होने जा रहे हैं, इसलिए यह वर्ष दोनों राशियों के लिए बहुत शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
धनु
इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और चाहे अंग्रेजी हो या हिंदू नववर्ष, दोनों की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ऐसे में धनु राशि वालों को नए साल में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी। अगर आप अपना घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस साल आपका सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता आपका सहयोग करेंगे। अनजान लोगों से भी आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस वर्ष आपको भगवान विष्णु की पूजा करने से लाभ होगा।
मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी भी बृहस्पति है इसलिए नया साल आपके लिए भी नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। इस वर्ष आप भावनात्मक रूप से स्थिर रहेंगे और नए निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपको रोजगार के नए साधन मिल सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस साल आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। बृहस्पति इस वर्ष आपको ज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव दे सकता है। सेहत को लेकर आपकी जो चिंता थी वह दूर हो सकती है। आपको अज्ञात स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग अपना खुद का काम शुरू करना चाहते थे उनकी इच्छा भी इस साल पूरी हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सच्चाई का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Pradosh Vrat 2026: 1 जनवरी को मनाया जाएगा प्रदोष व्रत, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
