
यूपी पुलिस में बड़ी भर्ती.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीनियर कांस्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32 हजार से ज्यादा पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती निकाली है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कितने पद हैं, कब भरे जाएंगे फॉर्म?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जानकारी दी गई है कि इस कांस्टेबल भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है. यूपी पुलिस की इस बड़ी भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे.
जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती हुई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पहले 60244 पदों के लिए कांस्टेबल भर्ती जारी की थी। अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल के आखिरी दिन युवाओं को 2026 के लिए बड़ा तोहफा दिया है।
